MP News: 300वीं जयंती पर जब पूरा मध्य प्रदेश देवी अहिल्या बाई को नमन करेगा, उसी दिन इंदौर की मेट्रो को पहली बार पटरियों पर दौड़ने का मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 31 मई 2025 को इस ऐतिहासिक यात्रा को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। लेकिन इस शुरुआत को और भी खास बनाता है। मेट्रो का पहला सफर, जो महिलाओं के लिए पूरी तरह मुफ्त रहने वाला है, इसके साथ ही आम जनता के लिए बेहद कम किराया रहेगा।
31 मई 2025 को इंदौर मेट्रो शुभारंभ का दिन
आज 31 मई 2025 को सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इंदौर के गांधीनगर स्टेशन से शुरू होकर मेट्रो सुपर कॉरिडोर के स्टेशन नंबर 3 तक दौड़ेगी। लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर हो रहा ये शुभारंभ महिलाओं को समर्पित होगा। कार्यक्रम में महिलाओं की विशेष उपस्थिति होगी, सुरक्षा और प्रबंधन में भी उनकी भागीदारी रहेगी।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा इंदौर मेट्रो परियोजना के पहले चरण में 6 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का किया जाएगा उद्घाटन @DrMohanYadav51 @mp_wcdmp#CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #AhilyaBaiHolkarAt300 #स्वावलंबी_महिला_सशक्त_राष्ट्र #NariShakti_MP #WomenEmpowerment_MP pic.twitter.com/UaCXja3yym
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) May 30, 2025
महिला सशक्तिकरण की झलक हर स्टेशन पर
इंदौर मेट्रो के हर स्टेशन पर महिला गार्ड्स तैनात रहेंगी, CCTV निगरानी और आपातकालीन सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। खास बात यह है कि प्रबंधन में भी महिलाओं को विशेष रूप से जोड़ा गया है। यह पहल न सिर्फ सुरक्षा की दृष्टि से बल्कि महिला सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में भी देखी जा रही है।
6 किलोमीटर का सुपर प्रायोरिटी रूट
इंदौर मेट्रो के पहले चरण में मेट्रो 6 किमी के येलो लाइन सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर दौड़ेगी। इसमें 5 स्टेशन शामिल हैं — गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर नं 3 तक। यह मार्ग तकनीक, पर्यावरण और ट्रैफिक के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण है। इससे सफर होगा आरामदायक और प्रदूषण भी होगा कम।
7500 करोड़ का प्रोजेक्ट, 28 स्टेशन का सपना
इंदौर मेट्रो कुल 31.32 किमी की दूरी तय करेगी, जिसमें 28 स्टेशन होंगे। 22.62 किमी एलिवेटेड और 8.7 किमी अंडरग्राउंड। इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 7500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पहला चरण फिलहाल 6 किमी का है जिसकी लागत करीब 1520 करोड़ बताई जा रही है।
अगस्त तक रेडिसन चौराहे तक विस्तार
इंदौर मेट्रो का विस्तार लगातार किया जा रहा है। स्टेशन नंबर 3 से रेडिसन चौराहे तक 12 स्टेशन लगभग तैयार हैं। अगस्त तक मेट्रो यहां तक दौड़ सकती है। इसके बाद बचे हुए 14 किमी पर भी तेजी से काम चल रहा है।
AC कोच, ऑडियो अनाउंसमेंट, ब्रेल लिपि, स्पर्शनीय टाइल्स, व्हीलचेयर, CCTV, AI ट्रैकिंग, इंटरकॉम, QR टिकटिंग जैसे फीचर्स इस मेट्रो को बनाते हैं एक आधुनिक और समावेशी सार्वजनिक परिवहन का उदाहरण।
यह भी पढ़ें – छात्रों को मिली बड़ी राहत: 75,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप आनी शुरू, बिना पैसों के अब रुकेंगी नहीं पढ़ाई
इंदौर मेट्रो पहले हफ्ते फ्री
शुरुआती किराया 20 से 80 रुपए तक तय किया गया है, लेकिन पहले सप्ताह यात्रा पूरी तरह से मुफ्त होगी। दूसरे हफ्ते 75% छूट, तीसरे में 50% और चौथे से लेकर तीन महीने तक 25% की छूट दी जाएगी। यह योजना यात्रियों को धीरे-धीरे इस नई सुविधा से जोड़ने के लिए बनाई गई है।
इसके साथ ही सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक मेट्रो चलेगी। अभी हर 30 मिनट पर एक ट्रेन दौड़ेगी। पहले दिन से ही दिनभर में 50 फेरे तय किए गए हैं। यात्रियों की संख्या के अनुसार भविष्य में यह समयावधि और आवृत्ति बढ़ाई जा सकती है।
यह भी पढ़ें – केंद्रीय विद्यालय में टीचर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं के बाद D.El.Ed, CTET और शिक्षक
इंदौरवासियों में मेट्रो को लेकर उत्साह चरम पर है। वर्षों से मेट्रो का सपना देखने वाले लोग अब इसे हकीकत में बदलते देख रहे हैं। खासकर महिलाएं खुद को इस पल का अच्छे से महसूस कर रही हैं। सोशल मीडिया पर “पहली बार मेट्रो में बैठूंगी” जैसे जुमले ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं बुजुर्गों और युवाओं में उम्मीद की किरण है कि इंदौर अब दिल्ली, मुंबई की कतार में खड़ा हो रहा है।
मेरा मानना है कि मेट्रो सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि एक सोच है एक ऐसा सपना, जिसमें शहर का हर नागरिक तेज़, सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा कर सके। ये कदम इंदौर को स्मार्ट सिटी से अब मेगासिटी बनने की दिशा में ले जा रहा है।
इंदौर की इस ऐतिहासिक यात्रा में आप भी शामिल हों। मेट्रो सिर्फ पटरियों पर नहीं दौड़ रही, ये शहर की तरक्की की रफ्तार है। ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहें, और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
यह भी पढ़ें – तबादलों पर MP सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों को 10 जून तक मिलेगा मौका