MP महिला सशक्तिकरण सम्मेलन: मेट्रो से लेकर लखपति दीदी तक, जानिए आज क्या-क्या बदला

YouTube Subscribe
WhatsApp Group Join

MP महिला सशक्तिकरण सम्मेलन: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे ने पूरे प्रदेश को गर्व, गर्जना और गौरव से भर दिया। देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आयोजित ‘महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ के मंच से पीएम मोदी ने नारी शक्ति को नमन किया और साथ ही प्रदेश को मिली 4000 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात ने इतिहास रच दिया।

MP महिला सशक्तिकरण सम्मेलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवी अहिल्याबाई को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि,अहिल्याबाई होलकर का जीवन देश की बेटियों के लिए प्रेरणा है। आज का दिन भी देश की नारी शक्ति को समर्पित है।

उन्होंने डॉ. जयमती कश्यप को “राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई होलकर पुरस्कार” से सम्मानित किया, जो महिलाओं के हक के लिए लड़ने वाली एक आदिवासी महिला कार्यकर्ता हैं।

 4000 करोड़ से ज्यादा की योजनाएं शुरू

पीएम मोदी ने आज जिन प्रमुख योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, उनमें शामिल हैं:-

  • इंदौर मेट्रो रेल परियोजना का वर्चुअल उद्घाटन

  • सतना और दतिया एयरपोर्ट का उद्घाटन

  • 1271 अटल ग्राम सेवा सदनों के लिए ₹483 करोड़ की पहली किस्त जारी

  • 4 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित

ये सारे प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश को न सिर्फ नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे, बल्कि हर वर्ग के लिए रोज़गार और विकास का नया रास्ता खोलेंगे।

लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भर भारत की नायिका

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि:

  • आज भारत में 10 करोड़ महिलाएं Self Help Groups (SHGs) से जुड़ी हैं। 

  • इनमें से 1.5 करोड़ महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। 

  • मुद्रा योजना के 75% लाभार्थी महिलाएं हैं।

  • देश की 30 करोड़ महिलाएं बैंकिंग सिस्टम से जुड़ चुकी हैं।

  • 3 करोड़ से ज्यादा महिलाएं PM आवास योजना के तहत घर की मालिक बनीं।

प्रधानमंत्री मोदी जी ने आगे कहा कि “मैं हर घर की बेटी को कहता हूं – अब सिर्फ सपना मत देखो, उसे पूरा करो। ये सरकार तुम्हारे साथ है।

महिलाओं के नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’

प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि जब भारत की बेटियों पर हमला होता है, तो देश चुप नहीं बैठता अब घर में घुसकर मारा जाता है। उन्होंने इसे ‘नारी शक्ति पर सीधा प्रहार’ बताया और कहा कि भारतीय सेना ने इसका जवाब दुनिया को दिखा दिया।

पीएम मोदी ने देवी अहिल्याबाई पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके योगदान को ‘राष्ट्रीय अस्मिता की विरासत’ बताया। साथ ही नई डाक टिकट और स्मारक सिक्के भी जारी किए गए जो अहिल्याबाई के योगदान को अमर बनाएंगे।

यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में इन बेटियों को मोहन सरकार दे रही 5000 रुपये, इस तरह उठाएं लाभ

आखिर में पीएम मोदी ने दिया नया संदेश

अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने साफ शब्दों में कहा ये सिर्फ शुरुआत है, आने वाले वर्षों में हर महिला, हर गांव, हर बहन आत्मनिर्भर बने – यही मेरा संकल्प है। मध्यप्रदेश को अब सिर्फ BIMARU राज्य नहीं, बल्कि भारत का सबसे सशक्त राज्य बनना है।

भोपाल में आज जो कुछ हुआ, वह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक आंदोलन की शुरुआत थी – जिसमें सरकार, समाज और शक्ति – तीनों एक साथ दिखे।

अब देखना ये है कि क्या ‘लखपति दीदी’ की संख्या 5 करोड़ तक पहुंचेगी? क्या मेट्रो, एयरपोर्ट और अटल ग्राम सेवा सदन MP को विकसित राज्य बना पाएंगे? और सबसे जरूरी क्या देश की हर बेटी कह पाएगी, “अब मैं भी कुछ कर सकती हूं”? आपका क्या मानना है? क्या ये सिर्फ भाषण था या सच में बदलाव की शुरुआत? जवाब कमेंट में बताइए।

यह भी पढ़ें – प्रमोशन की उम्मीद पर सरकार की कैंची: MP स्वास्थ्य विभाग ने खत्म किए 4558 पद

Author

  • Uma Hardiya writer

    मैं Uma Hardiya हूं। मैं मध्य प्रदेश और देश की नीतियों, योजनाओं और सामाजिक मुद्दों पर लिखती हूं। कोशिश रहती है कि बातें आसान तरीके से लोगों तक पहुंचें।

Leave a Comment

Your Website