मध्य प्रदेश के हजारों अभिभावकों के लिए आज का दिन बेहद खास है। RTE (Right to Education) के तहत प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए हुई ऑनलाइन लॉटरी का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन अभिभावकों ने नर्सरी, केजी-1 और कक्षा 1 में फ्री एडमिशन के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने बच्चों को अलॉट हुआ स्कूल rteportal.mp.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
MP RTE Admission Lottery Result 2025
आवंटन पत्र अभिभावक RTE पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
अलॉटमेंट की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से भी भेजी जा रही है।
दाखिला 2 जून से 10 जून के बीच निर्धारित स्कूल में जाकर सुनिश्चित कराना होगा।
क्लास-वाइज सीट अलॉटमेंट
कक्षा | पात्र बच्चे | स्कूल अलॉटमेंट |
---|---|---|
नर्सरी | 1,03,139 | 54,000 बच्चों को |
केजी-1 | 47,738 | 22,799 बच्चों को |
कक्षा 1 | 15,874 | 6,646 बच्चों को |
कुल 93822 सीटों पर बच्चों को प्रवेश के लिए स्कूल अलॉट किया गया।
83483 बच्चों ने फर्स्ट चॉइस भरी थी, जिनमें से 72812 बच्चों को पहली पसंद का स्कूल ही मिला है।
ऑनलाइन लॉटरी का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर
राज्य शिक्षा केंद्र ने इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए ऑनलाइन लॉटरी का सीधा प्रसारण भी किया, जिसे यहां देखा जा सकता है:
👉 YouTube लाइव लिंक – लॉटरी प्रक्रिया देखें
यह भी पढ़ें – MP में शिक्षकों को मिलेगा प्रमोशन का तोहफा, 7 हज़ार तक बढ़ेगी सैलरी
RTE अधिनियम के तहत व्यवस्था
शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 12(1)(C) के अंतर्गत प्राइवेट स्कूलों में कमजोर वर्ग और वंचित समूह के बच्चों को 25% सीटों पर मुफ्त प्रवेश दिया जाता है।
इस बार 16,67,51 बच्चों ने आवेदन किया, जिनमें से 87,021 बालक और 79,730 बालिकाएं पात्र पाई गईं।
अगर स्कूल एडमिशन से मना करे तो ये करें
यदि कोई निजी स्कूल अलॉटमेंट के बावजूद एडमिशन देने से मना करता है, तो अभिभावक जिला शिक्षा अधिकारी या RTE नोडल कार्यालय में शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया राज्य स्तर पर सख्ती से मॉनिटर की जा रही है।
सहायता के लिए संपर्क करें
RTE हेल्पलाइन: पोर्टल पर उपलब्ध
वेबसाइट: rteportal.mp.gov.in
यह भी पढ़ें – इंदौर को मिली मेट्रो की सौगात, गांधी नगर स्टेशन का नाम अब मां अहिल्या मेट्रो स्टेशन
RTE लॉटरी के माध्यम से हजारों बच्चों को निःशुल्क शिक्षा का सुनहरा अवसर मिला है। ये पहल राज्य सरकार की पारदर्शिता और शिक्षा में समावेश की दिशा में एक अहम कदम है। अगर आपने भी आवेदन किया था, तो देर न करें — पोर्टल पर जाकर तुरंत चेक करें कि आपका बच्चा किस स्कूल में चुना गया है।
क्या आपको या आपके किसी जानने वाले को स्कूल अलॉट हुआ है? कैसा रहा आपका अनुभव RTE पोर्टल के साथ? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
यह भी पढ़ें – MP में तबादलों पर कशमकश: कर्मचारियों की कोर्ट में दस्तक, सरकार ने खुद को किया तैयार