किसानों को राहत का तोहफा: KCC लोन पर 4% ब्याज जारी, धान का MSP भी बढ़ा

YouTube Subscribe
WhatsApp Group Join

किसानों के लिए मोदी सरकार की एक और बड़ी घोषणा सामने आई है। अब भी किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से मिलने वाले लोन पर उन्हें सिर्फ 4% की दर से ब्याज देना होगा और ये स्कीम 2025-26 तक जारी रहेगी। साथ ही, खरीफ सीजन के लिए धान के MSP में भी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया गया है। तो चलिए, समझते हैं इस पूरी योजना और फैसलों का फायदा की आखिर क्या होगा किसानों को।

KCC से कैसे मिलता है सस्ता लोन?

KCC स्कीम को समझना बहुत आसान है:

  • बेसिक ब्याज दर होती है 7%।

  • सरकार 1.5% ब्याज पर सब्सिडी देती है पात्र संस्थानों को।

  • अगर किसान समय पर लोन चुकाता है, तो उसे 3% की अतिरिक्त छूट मिलती है।

  • यानी कुल मिलाकर किसान के लिए इफेक्टिव ब्याज सिर्फ 4% हो जाता है।

ध्यान रहे, अगर किसान पशुपालन या मत्स्य पालन के लिए लोन लेता है, तो ये फायदा सिर्फ 2 लाख रुपये तक लागू होता है।

देखें सरकार पर कितना खर्च आएगा?

इस KCC लोन स्कीम को जारी रखने से सरकार के खजाने पर 15,640 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। लेकिन सरकार इसे किसानों के हित में सही निवेश मान रही है।

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस फैसले से देश के 7.75 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा मिलेगा। उन्होंने ये भी बताया कि 2014 में जहां कृषि लोन का वितरण 4.26 लाख करोड़ रुपये था, वो अब दिसंबर 2024 तक 10.05 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

धान के MSP में भी बढ़ोतरी

इस कैबिनेट बैठक में सिर्फ ब्याज दर ही नहीं, बल्कि धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर भी बड़ा फैसला लिया गया। अब 2025-26 खरीफ सीजन के लिए सामान्य धान का MSP 2,369 रुपये प्रति क्विंटल होगा। यह पहले से 69 रुपये ज्यादा है। ‘A ग्रेड’ धान की कीमत भी बढ़ाई गई है। इसके अलावा दूसरी फसलों के MSP में भी संशोधन किया गया है, जिससे किसानों को ज़्यादा दाम मिलेंगे।

यह भी पढ़ें – कर्मचारियों को राहत पर राहत: तबादले की तारीख बढ़ी, इलाज का 80% एडवांस, अब पहली सैलरी भी पूरी मिलेगी

किसानों के लिए दोहरी राहत

इस पूरे फैसले से किसानों को दोहरा फायदा मिलने वाला है। खेती के लिए अब भी सस्ता लोन उपलब्ध रहेगा, और वो भी आसान शर्तों पर। उपज का MSP बढ़ने से आमदनी में भी इजाफा होगा। यानी एक तरफ पैदावार के लिए फंड की चिंता कम होगी, तो दूसरी तरफ उपज बेचते वक्त दाम अच्छे मिलेंगे।

जब किसान की लागत बढ़ रही हो।  खाद, बीज, डीज़ल, मजदूरी, ऐसे वक्त में KCC लोन पर 4% ब्याज और MSP में बढ़ोतरी जैसे फैसले सच में राहत देते हैं।

यह भी पढ़ें – 13 साल बाद कर्मचारियों पर मेहरबान हुई सरकार: वेतन में बड़ा उछाल, जानिए किसे कितना फायदा

सरकार अगर ऐसी स्कीमें ना चलाए, तो खेती घाटे का सौदा बन जाए। मगर अच्छी बात ये है कि अब ये स्कीम केवल घोषणाओं तक नहीं, जमीन पर चल भी रही है और इसका असर दिख भी रहा है। अगर आप किसान हैं या आपके परिवार में कोई खेती करता है, तो ये जानकारी उनके लिए ज़रूर फायदेमंद है। शेयर करें, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें।

Author

  • Atmaram Maha Vidyalaya

    Atmaram Mahavidyalaya Team एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय समाचार माध्यम है। यहाँ योजनाओं, शिक्षा, देश, रोजगार और कर्मचारियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। हमारा उद्देश्य नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों और महिलाओं तक सही और उपयोगी खबरें पहुँचाना है।

Leave a Comment

Your Website