अगर आपने या आपके परिवार ने हाल ही में HDFC बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने की सोची थी, तो ये खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने फिर से FD की ब्याज दरों में कटौती की है। 23 मई 2025 से लागू हुए इन नए रेट्स के मुताबिक, अब कई टेन्योर पर ब्याज दरों में 10 से 20 बेसिस प्वाइंट्स (BPS) की गिरावट देखने को मिली है।
अब कौनसी FD पर मिलेगा कितना रिटर्न?
बैंक अब सबसे ज़्यादा ब्याज 15 महीने से लेकर 21 महीने से कम की FD पर दे रहा है। पहले यह दर 7.05% थी और अब 6.85% है यानी यहां भी 0.20% की कटौती हुई है। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए अब इस टेन्योर पर अधिकतम ब्याज दर 7.35% है, जो पहले 7.55% थी।
कहां-कहां कम हुआ ब्याज?
FD अवधि (टेन्योर) | पुरानी ब्याज दर | नई ब्याज दर |
---|---|---|
1 साल से < 15 महीने | 6.60% | 6.50% |
2 साल 1 दिन – 3 साल | 6.90% | 6.70% |
3 साल 1 दिन – 4.7 साल | 6.75% | 6.65% |
5 साल 1 दिन – 10 साल | 6.50% | 6.40% |
हलाकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए हर टेन्योर में 0.50% अतिरिक्त ब्याज लागू रहेगा।
सभी FD टेन्योर पर ब्याज दरें (नए रेट्स)
अवधि | ब्याज दर |
---|---|
7 – 14 दिन | 3% |
15 – 29 दिन | 3% |
30 – 45 दिन | 3.50% |
46 – 90 दिन | 4.50% |
91 दिन – 6 महीने | 4.50% |
6 महीने – 9 महीने | 5.75% |
9 महीने – 1 साल | 6% |
1 साल – <15 महीने | 6.50% |
15 – <18 महीने | 6.85% |
18 – <21 महीने | 6.85% |
21 महीने – 2 साल | 6.65% |
2 साल 1 दिन – 3 साल | 6.70% |
3 साल 1 दिन – 4.7 साल | 6.65% |
5 साल 1 दिन – 10 साल | 6.40% |
यह भी पढ़ें – Numerix Women Scholarship: महिलाओं को मिलेगी 17 लाख रुपये स्कॉलरशिप, जानें कैसे मिलेगा फायदा
क्या करें निवेशक?
मौजूदा रेट्स को देखकर साफ है कि HDFC धीरे-धीरे ब्याज दरों को नीचे ला रहा है। अगर आप लॉन्ग टर्म FD प्लान कर रहे हैं, तो अब ज़्यादा सोच-विचार करने की ज़रूरत है क्योंकि दरें और घट सकती हैं। यदि आप वरिष्ठ नागरिक हैं, तो 0.50% अतिरिक्त रिटर्न का फायदा उठाना अभी भी फायदेमंद है।
HDFC बैंक द्वारा ब्याज दरों में की गई ये कटौती यह संकेत देती है कि मार्केट अब स्टेबल या डाउनवर्ड साइड की ओर जा रहा है। अगर आपको ज़्यादा रिटर्न चाहिए, तो आप FD के अलावा Mutual Funds, RBI Bonds या Corporate FDs जैसे विकल्प भी देख सकते हैं। लेकिन उनमें रिस्क फैक्टर भी होता है। इस लिए कहीं भी इन्वेस्ट करने से पहले पूरी जानकारी ले और अपने रिस्क में इन्वेस्ट करे।
यह भी पढ़ें – IRCTC भर्ती 2025: बिना परीक्षा नौकरी पाने का शानदार मौका, यहाँ से देखें आसान चयन प्रक्रिया
हालांकि, सुरक्षित निवेश और फिक्स्ड इनकम वालों के लिए FD अब भी एक भरोसेमंद विकल्प है। खासकर उन लोगों के लिए जो जोखिम नहीं लेना चाहते। क्या आपको लगता है FD का जमाना अब खत्म हो रहा है? या फिर यह अब भी सबसे सेफ ऑप्शन है? कमेंट में ज़रूर बताएं।