Railway Bharti 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए शानदार खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पदों के लिए कुल 9,970 वैकेंसी निकाली हैं। अगर आप रेलवे में ड्राइवर (ALP) बनना चाहते हैं, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं। सरकारी नौकरी की तयारी कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है।
कुल रिक्तियां: 9,970 पद
Railway Bharti 2025 में ज़ोनवार रिक्तियों का विवरण आप नीचे चार्ट के माध्यम से देख सकते हैं।
रेलवे जोन | पद |
---|---|
मध्य रेलवे | 376 |
पूर्वी रेलवे | 868 |
दक्षिणी रेलवे | 510 |
पश्चिमी रेलवे | 885 |
दक्षिण पूर्वी रेलवे | 921 |
उत्तर रेलवे | 521 |
पूर्वोत्तर सीमांत | 125 |
पूर्व मध्य रेलवे | 700 |
उत्तर मध्य रेलवे | 508 |
पश्चिम मध्य रेलवे | 759 |
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे | 568 |
दक्षिण मध्य रेलवे | 989 |
उत्तर पूर्वी रेलवे | 100 |
उत्तर पश्चिमी रेलवे | 679 |
मेट्रो रेलवे कोलकाता | 225 |
रेलवे की इस भर्ती में योग्यता
उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:
10वीं पास + ITI (मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में)
10वीं पास + 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा
इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट डिग्री (संबंधित क्षेत्र में)
आयु सीमा (As on 1 July 2025)
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
(आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी)
रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
श्रेणी | शुल्क | रिफंड शर्तें |
---|---|---|
सामान्य / OBC | ₹500 | CBT-1 में भाग लेने पर ₹400 रिफंड |
SC / ST / PwBD / महिला / पूर्व सैनिक | ₹250 | CBT-1 में भाग लेने पर पूरी राशि रिफंड |
यह भी पढ़ें – दिल्ली में नीति आयोग की बैठक: सीएम मोहन यादव ने रखा मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने का विजन
रेलवे की इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
CBT-1 (75 प्रश्न, 1 घंटा) – प्रारंभिक परीक्षा
CBT-2 – मुख्य परीक्षा (2 भाग में)
भाग A: 100 प्रश्न, 90 मिनट
भाग B: 75 प्रश्न, 60 मिनट (ट्रेड से संबंधित)
CBAT – कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (केवल योग्य उम्मीदवारों के लिए)
दस्तावेज़ सत्यापन + मेडिकल टेस्ट
CBT-1 और CBT-2 में 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
CBAT में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
यह भी पढ़ें – MP में अब हर सरकारी कर्मचारी का होगा हर साल मेडिकल टेस्ट, संभागायुक्त ने दिए नए निर्देश
इस रेलवे भर्ती में होगा आधार कार्ड वेरिफिकेशन
RRB ने निर्देश दिए हैं कि उम्मीदवार Aadhar में दर्ज विवरण (नाम, जन्मतिथि) को कक्षा 10वीं की मार्कशीट से मिलाकर ही आवेदन करें। किसी भी गड़बड़ी से दस्तावेज सत्यापन में देरी हो सकती है।
यदि आपने पिछली RRB ALP भर्ती मिस कर दी थी, तो ये मौका बिल्कुल भी ना गंवाएं। अच्छी तैयारी के साथ इस भर्ती अभियान में शामिल होकर अपने सरकारी नौकरी के सपने को साकार कर सकते हैं।
अधिक जानकारी और आवेदन के लिए आप RRB ALP की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in पर जाएँ।
यह भी पढ़ें – MP News: मध्य प्रदेश के किसानों को मैन रोड पर मिलेंगे प्लॉट, इस दिन से रजिस्ट्री शुरू