JNU BA Admission: अगर आप इंटरनेशनल लैंग्वेज में ग्रेजुएशन करना चाहते हैं और टॉप क्लास यूनिवर्सिटी की तलाश में हैं, तो जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU), दिल्ली आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है। इस प्रतिष्ठित संस्थान में अब सिर्फ 360 रुपये सालाना फीस देकर BA (ऑनर्स) किया जा सकता है। जी हां, ये कोई स्कॉलरशिप या ऑफर नहीं, बल्कि JNU का नियमित वार्षिक शुल्क है।
JNU BA लैंग्वेज में होता है BA (Hons.)
JNU में अंडरग्रेजुएट लेवल पर विदेशी भाषाओं में BA (ऑनर्स) प्रोग्राम ऑफर किया जाता है। छात्र निम्नलिखित भाषाओं में ग्रेजुएशन कर सकते हैं:
- फ्रेंच
- जर्मन
- जापानी
- कोरियन
- स्पेनिश
- चीनी
- रूसी
- अरबी
- फारसी
- पश्तो
- इन कोर्सेस में दाख़िला CUET UG के स्कोर के आधार पर होता है।
CUET UG 2024 कटऑफ स्कोर (जनरल कैटेगरी)
CUET UG स्कोर के आधार पर JNU में एडमिशन होता है। नीचे 2024 की कटऑफ स्कोर दिए गए हैं:-
भाषा | Code 1 | Code 2 |
---|---|---|
फ्रेंच | 89.78 | 87.97 |
जर्मन | 88.97 | 82.21 |
जापानी | 84.34 | 86.29 |
कोरियन | 84.91 | 82.60 |
स्पेनिश | 86.52 | 93.69 |
चीनी | 82.02 | 87.17 |
रूसी | 81.15 | 82.74 |
अरबी | 78.44 | 84.70 |
फारसी | 77.95 | 87.01 |
पश्तो | 77.81 | 80.52 |
नोट: ये कटऑफ जनरल कैटेगरी के लिए हैं, OBC, SC/ST और EWS कैटेगरी के लिए अलग कटऑफ होती है।
यह भी पढ़े – Ladli Behna Yojana 2025 Update: लाड़ली बहनों ऐसे मिलेंगे 3000 रुपये महीना, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान
सिर्फ 360 रुपये में पढ़ाई
JNU में BA (ऑनर्स) की फीस देश की सबसे कम फीस में से एक है। आइए जानें इसका पूरा ब्रेकअप:-
फीस घटक | राशि (₹) |
---|---|
ट्यूशन फीस (वार्षिक) | ₹216.00 |
खेल शुल्क | ₹16.50 |
साहित्यिक एवं सांस्कृतिक शुल्क | ₹16.50 |
पुस्तकालय शुल्क | ₹6.00 |
चिकित्सा शुल्क | ₹9.00 |
चिकित्सा पुस्तिका | ₹12.00 |
छात्र सहायता कोष | ₹4.50 |
प्रवेश शुल्क | ₹5.00 |
नामांकन शुल्क | ₹5.00 |
सुरक्षा जमा (वापसी योग्य) | ₹40.00 |
पहचान पत्र फ़ोल्डर | ₹10.00 |
छात्रावास और सामान्य शुल्क | ₹15.00 |
कुल वार्षिक फीस | ₹360.50 |
मेस फीस: ₹1,800 से ₹2,000 प्रति माह (अनुमानित)
क्यों चुनें JNU का BA (Hons.) लैंग्वेज प्रोग्राम?
इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की फैकल्टी: प्रोफेसर देश-विदेश से होते हैं
रिसर्च और लैब सुविधा: लैंग्वेज लैब, लाइब्रेरी और डिजिटल रिसोर्सेस
इंटरनेशनल करियर के मौके: ट्रांसलेटर, इंटरप्रेटर, टूरिज़्म, इंटरनेशनल कंपनियों में जॉब
कम फीस, हाई वैल्यू: सिर्फ ₹360 में देश की टॉप यूनिवर्सिटी से डिग्री
संपूर्ण माहौल: JNU का इन्फ्रास्ट्रक्चर, कैंपस लाइफ और एक्सपोजर unmatched है।
यह भी पढ़े – MP Holiday: 7 जून को रहेगा पूरे मध्यप्रदेश में सार्वजनिक अवकाश, देखें जून 2025 की पूरी छुट्टियों की लिस्ट
JNU BA कब और कैसे करें आवेदन?
एडमिशन के लिए CUET UG स्कोर अनिवार्य है।
CUET के रिजल्ट आने के बाद JNU की वेबसाइट पर UG प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होता है।
रजिस्ट्रेशन, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन, और काउंसलिंग के बाद सीट अलॉट होती है।
अगर आप इंटरनेशनल लैंग्वेज में किफायती और क्वालिटी एजुकेशन चाहते हैं, तो JNU का BA ऑनर्स प्रोग्राम आपके लिए शानदार अवसर है। कम फीस, शानदार टीचिंग और बेहतरीन करियर ऑप्शन—JNU हर लिहाज से एक स्मार्ट चॉइस है।
यह भी पढ़े – MP Bijli Bill Alert: सिर्फ 1 यूनिट ज्यादा खर्च और जेब से उड़ गए 1000 रुपये, जानिए पूरा मामला