MP में फिर लौटा कोरोना, इंदौर में मिले 2 पॉजिटिव केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

YouTube Subscribe
WhatsApp Group Join

MP News: कोरोना वायरस एक बार फिर मध्यप्रदेश में लौट आया है और इस बार भी इसकी एंट्री इंदौर से हुई है। जो पहले भी प्रदेश का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट रह चुका है। इस बार इंदौर में 2 पॉजिटिव केस मिले और यह हैरान करने वाली बात है। 

कोविड-19 का नया वैरिएंट JN.1 अब एमपी में भी

साल 2020 से 2022 तक पूरी दुनिया को हिला देने वाला कोरोना वायरस (कोविड-19) फिर एक्टिव हो गया है। भारत के कई राज्यों – जैसे केरल, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, और छत्तीसगढ़ में एक्टिव केस मिलने के बाद अब इसका नया वैरिएंट JN.1 मध्य प्रदेश में भी पहुंच गया है।

इंदौर में मिले दो संक्रमित मरीज

मध्य प्रदेश क IT हब इंदौर में 2 मरीजों ने खुद ही निजी लैब में कोरोना टेस्ट करवाया था। और हैरान करने वाली बात यह थी की दोनों ही पॉजिटिव केस मिले। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग तुरंत हरकत में आ गया। एक मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री केरल से है, जबकि दूसरा इंदौर का लोकल केस है। उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। दोनों को मामूली खांसी और हल्का बुखार जयादा गंभीर लक्षण नहीं हैं।

यह भी पढ़ें – MP में अब हर सरकारी कर्मचारी का होगा हर साल मेडिकल टेस्ट, संभागायुक्त ने दिए नए निर्देश

स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

इंदौर में केस सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। इस लिए भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें, मास्क पहनें, खासकर बंद जगहों पर मास्क लगाकर ही घूमना है। खांसी-बुखार जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़े तो तुरंत जांच करवाएं। 

हलाकि चिंता की बात नहीं है, लेकिन सावधानी जरूरी है। पिछली बार की तरह लापरवाही नहीं दोहरानी चाहिए। अगर आप या आपके आस-पास किसी को सर्दी-खांसी-बुखार जैसे लक्षण हों तो जांच जरूर करवाएं। और लोगों को इसके बारे में बता कर जागरूकता भी फैलाएं। 

हलाकि अब सवाल यह है कि क्या हमें फिर से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी पुरानी आदतों में लौटना चाहिए? आपकी राय नीचे कमेंट में जरूर बताएं साथ ही ऐसी ही सीधे आपके काम की बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए atmarammahavidyalaya.com/ के साथ।

यह भी पढ़ें – MP News: मध्यप्रदेश की ये 15 पंचायत नगर निगम में होंगी शामिल, गांव में नक़्शे में किया जायगा बड़ा बदलाव

Author

  • Atmaram Maha Vidyalaya

    Atmaram Mahavidyalaya Team एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय समाचार माध्यम है। यहाँ योजनाओं, शिक्षा, देश, रोजगार और कर्मचारियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। हमारा उद्देश्य नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों और महिलाओं तक सही और उपयोगी खबरें पहुँचाना है।

Leave a Comment

Your Website