मध्यप्रदेश में महिलाओं को मिली बड़ी सौगातें: महिला सशक्तिकरण सम्मेलन और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

YouTube Subscribe
WhatsApp Group Join

MP News: आज 31 मई भोपाल के जम्बूरी मैदान में एक ऐतिहासिक दिन दर्ज होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में भाग लेंगे। इस भव्य कार्यक्रम में मध्य प्रदेश को कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

महिला सशक्तिकरण सम्मेलन महिलाओं के लिए खास

यह महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन पूरी तरह से महिलाओं को समर्पित होगा। पीएम नरेंद्र मोदी यहां राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार प्रदान करेंगे, जिनके जरिए पारंपरिक और जनजातीय कला में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, लोकमाता देवी अहिल्याबाई के सुशासन, सांस्कृतिक योगदान और महिला सशक्तिकरण पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का भी उद्घाटन होगा।

इंदौर मेट्रो महिलाओं के लिए पहला सफर रहेगा फ्री

पीएम मोदी भोपाल से वर्चुअली इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। यह कॉरिडोर 6 किलोमीटर लंबा है और येलो लाइन का हिस्सा है, जिसमें कुल 5 स्टेशन शामिल हैं। यह मेट्रो सुविधा इंदौर को तेज, आधुनिक और प्रदूषण मुक्त परिवहन प्रणाली प्रदान करेगी। उद्घाटन के मौके पर मेट्रो का पहला सफर महिलाओं के लिए पूरी तरह फ्री रहेगा, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

दतिया और सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण

पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली दतिया और सतना में नए एयरपोर्ट्स का भी उद्घाटन करेंगे।

  • दतिया एयरपोर्ट ₹60 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है और यह धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा।

  • सतना एयरपोर्ट ₹37 करोड़ की लागत से निर्मित है, जो विंध्य क्षेत्र में पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र को नया आयाम देगा।

नमामि क्षिप्रा परियोजना की होगी शुरुआत

उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों के तहत ₹778.91 करोड़ की लागत से घाटों के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन भी आज होगा। यह निर्माण शनि मंदिर से नागदा बायपास तक 29 किलोमीटर क्षेत्र में किया जाएगा। इसके अलावा ₹80 करोड़ से अधिक की लागत से धार, इंदौर, देवास और उज्जैन जिलों में जल संरचनाओं के निर्माण का काम भी शुरू होगा।

पंचायत भवनों की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ₹483 करोड़ की लागत से बने 1271 नवीन अटल ग्राम सेवा सदनों (पंचायत भवनों) की पहली किश्त का भी उद्घाटन करेंगे, जो ग्रामीण शासन प्रणाली को और मजबूत बनाएंगे।

पीएम मोदी का यह महिला सशक्तिकरण सम्मेलन न केवल महिलाओं को सम्मानित करेगा, बल्कि उन्हें विकास के केंद्र में लाएगा। इस दिन महिलाओं के लिए कई सौगातें दी जाएंगी, जिससे वे अपने सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में और आगे बढ़ सकेंगी।

यह भी पढ़ें – छात्रों को मिली बड़ी राहत: 75,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप आनी शुरू, बिना पैसों के अब रुकेंगी नहीं पढ़ाई

मेट्रो और अन्य परियोजनाओं से महिलाओं को लाभ

  • इंदौर मेट्रो का कुल प्रोजेक्ट 31.32 किलोमीटर लंबा है, जिसमें 28 स्टेशन शामिल हैं। कुल लागत लगभग ₹7500 करोड़ है।

  • सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर के 6 किलोमीटर के पहले चरण की लागत लगभग ₹1520 करोड़ है।

  • मेट्रो सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी और हर आधे घंटे में ट्रेन उपलब्ध होगी।

  • मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला गार्ड्स, CCTV निगरानी और महिला कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

  • मेट्रो की शुरुआत महिलाओं के लिए फ्री सफर के साथ होगी, इसके बाद किराए में विशेष छूट मिलेगी।

मध्यप्रदेश में महिलाओं के विकास नई दिशा

इस महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी न केवल महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देंगे, बल्कि प्रदेश के बुनियादी ढांचे और परिवहन तंत्र को भी मजबूत करेंगे। महिलाओं के लिए विशेष सम्मान और सुविधा देने वाला यह आयोजन मध्यप्रदेश में सामाजिक और आर्थिक बदलाव की नई लहर लेकर आएगा।

यह भी पढ़ें – MP News: इंदौर मेट्रो को आज हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी, महिलाओं के लिए फ्री रहेगा सफर

अगर आपको यह खबर पसंद आई हो तो इसे अपने परिवार, दोस्तों और सोशल मीडिया ग्रुप्स में जरूर शेयर करें। और इस तरह की ख़बरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Author

  • Uma Hardiya writer

    मैं Uma Hardiya हूं। मैं मध्य प्रदेश और देश की नीतियों, योजनाओं और सामाजिक मुद्दों पर लिखती हूं। कोशिश रहती है कि बातें आसान तरीके से लोगों तक पहुंचें।

Leave a Comment

Your Website