अगर आप मध्यप्रदेश में नौकरी करते हैं या यहां पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपके लिए जून 2025 खास रहने वाला है। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर 7 जून 2025 (शनिवार) को मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन सरकारी कार्यालय, बैंक, कॉलेज और सभी शासकीय संस्थान बंद रहेंगे।
इस छुट्टी की खास बात यह है कि बकरीद इस साल शनिवार को पड़ रही है, यानी लगातार दो दिन शनिवार और रविवार की छुट्टी का लाभ लोगों को मिलेगा।
जून 2025 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
| तारीख | अवकाश का कारण | स्थिति |
|---|---|---|
| 1 जून (रविवार) | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक बंद |
| 6 जून (शुक्रवार) | बकरीद (केरल) | केरल में बैंक बंद |
| 7 जून (शनिवार) | बकरीद (MP सहित देशभर में) | MP में सार्वजनिक अवकाश |
| 8 जून (रविवार) | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक बंद |
| 11 जून (बुधवार) | संत कबीर जयंती | कुछ राज्यों में अवकाश |
| 14 जून (शनिवार) | दूसरा शनिवार | सभी बैंक बंद |
| 15 जून (रविवार) | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक बंद |
| 22 जून (रविवार) | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक बंद |
| 27 जून (शुक्रवार) | रथ यात्रा | कुछ राज्यों में बैंक बंद |
| 28 जून (शनिवार) | चौथा शनिवार | सभी बैंक बंद |
| 29 जून (रविवार) | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक बंद |
| 30 जून (सोमवार) | रेमना नी (मिजोरम) | मिजोरम में बैंक बंद |
यह भी पढ़ें – MP Bijli Bill Alert: सिर्फ 1 यूनिट ज्यादा खर्च और जेब से उड़ गए 1000 रुपये, जानिए पूरा मामला
मध्यप्रदेश में 2025 के लिए घोषित ऐच्छिक छुट्टियां
मप्र सरकार ने 68 ऐच्छिक छुट्टियां भी घोषित की हैं। हर सरकारी कर्मचारी को इनमें से किसी भी तीन छुट्टियों को अपनी पसंद के अनुसार चुनने की अनुमति है। यह कर्मचारियों को अपने धार्मिक, पारिवारिक या व्यक्तिगत आयोजनों के लिए छुट्टी लेने की स्वतंत्रता देता है।
जानें क्यों महत्वपूर्ण हैं ये छुट्टियां
सरकारी अवकाश न केवल काम के तनाव को कम करने में मदद करते हैं, बल्कि ये छुट्टियां राज्य के सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता का सम्मान भी दर्शाती हैं। इसके अलावा, लोग इन तारीखों के हिसाब से अपने यात्रा, त्योहार और पारिवारिक कार्यक्रमों और घूमने की योजना बना सकते हैं।
नोट: कृपया छुट्टी से संबंधित अपने ऑफिस, स्कूल या संस्थान से पूर्व में पुष्टि कर लें। अवकाश की घोषणा स्थानीय प्रशासन के अनुसार थोड़ी अलग भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें – MP RTE Admission Lottery Result 2025: यहाँ देखें लॉटरी रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक rteportal.mp.gov.in पर

